फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राध्यापक कक्ष में ताला लगाकर नारेबाजी की

Tue, 15 Dec 2015 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर रामजी सहाय पीजी कॉलेज के छात्र नेता मंगलवार को उग्र हो गए। नेताओं ने प्राध्यापकों के कक्ष में ताला लगा दिया। इससे पठन पाठन का काम बंद हो गया। छात्र नेताओं ने परिसर में कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्राचार्य से बातचीत के बाद छात्र नेताओं ने ताला खोला।छात्र नेता दिन में 11 बजे छात्र कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान छात्रों ने शिक्षकों को कक्ष से बाहर निकलने को बोल कर इसमें ताला लगा दिया। छात्र नेता ने कहा कि कॉलेज प्रशासन जानबूझ कर छात्र संघ चुनाव नहीं करा रहा है। कॉलेज में छात्रों को पढ़ने के लिए पूरी सुविधा नहीं दी जा रही है। जिसको लेकर छात्र नेताओं में नाराजगी बनी है। दो साल से छात्र संघ का चुनाव नहीं हो रहा है और छात्रों से छात्रसंघ के फीस की वसूली की जा चुकी है। छात्रों के हितों को लेकर आने वाले फंड में लूट खसोट मची है। प्राचार्य डॉ.चंद्रभान वर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से छात्रसंघ चुनाव कराने के संबंध में कोई निर्देश नहीं मिला है। जिले में छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने पर कॉलेज में भी चुनाव करा दिया जाएगा। छात्र नेताओं ने एक सप्ताह में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित नहीं होने पर सड़क पर उतरने को कहा। छात्रसंघ चुनाव की मांग करने वालों में छात्र नेता विजय यादव, अखिलेश यादव, अंगदलाल यादव, अंशुल त्रिपाठी, रघु यादव, कुश कुमार, विशाल सिंह समेत कई अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें