फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद सैनिकों को दी गई श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद सैनिकों को दी गई श्रद्धांजलि
विज्ञापन

प्रतापपुर। क्षेत्र के रहीमपुर स्थित सर्वेश्वर नाथ मंदिर परिसर में शनिवार को कैंडल जलाकर लद्दाख में एक नदी में गिरने से शहीद सेना के सात जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान शहीद सैनिकों को नमन किया गया।
विज्ञापन

कवि मकसूद अहमद भोपतपुरी ने कहा कि 27 मई को सेना के 26 जवानों को लेकर जा रहा वाहन लद्दाख के श्योल नदी में गिर गया था। हादसे में सात सैनिक शहीद हो गए थे। इस घटना से पूरा देश मर्माहत है। उन शहीद जवानों को भुलाया नहीं जा सकता। देश की सुरक्षा में हमेशा मुस्तैद रहने वाले हमारे वीर जवानों की शहादत प्रत्येक नागरिकों के अंदर देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता व अखंडता का जज्बा पैदा करती रहेगी। पुजारी बलिराम दास ने कहा कि देश के सैनिकों का महत्व सबसे अधिक है। मुस्ताक ने कहा कि हमें अपने सैनिकों के पराक्रम पर सदा नाज रहेगा। इस दौरान कैलाश कुशवाहा, कमल प्रसाद, चंद्रमा यादव, नंदकिशोर, विक्रमा प्रसाद, विजय कुशवाहा, रामलक्षन कुशवाहा, अमरेश, शमीम, अभिषेक, बसंत, सचिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें