रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर अभाविप ने की संगोष्ठी
भाटपाररानी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई ने रानी लक्ष्मी बाई की जयंती पर बृहस्पतिवार को भीष्म सिंह इंटर कॉलेज पिपरा बघेल में संगोष्ठी का आयोजन किया। मुख्य वक्ता कौशलेंद्र तिवारी ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई का संपूर्ण जीवन संघर्षों की प्रेरणा देता है। उनका अनुसरण करके हर नारी अबला से वीरांगना की श्रेणी में स्वयं को खड़ी कर सकती है।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य सुनील सिंह ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। स्वामी विवेकानंद कोचिंग सेंटर के संचालक और नगर उपाध्यक्ष सौरभ सिंह कुशवाहा ने कहा कि मौजूदा परिदृश्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से हर छात्रा को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। कार्यक्रम का समापन मदन मोहन मालवीय महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता से की गई। जिला प्रमुख गोविंद मिश्र सुमन ने कहा कि जिस प्रकार रानी लक्ष्मीबाई ने संघर्ष से इतिहास में अपनी जगह बनाई, उससे छात्राओं को प्रेरणा लेना चाहिए। इस दौरान विभाग संगठन मंत्री राकेश मौर्या, तहसील प्रमुख अमित मिश्र, अनुपम सिंह राजपूत, विपुल पांडेय, रवि बघेल, सच्चिदानंद पांडेय, सूरज गुप्ता, अभिषेक चतुर्वेदी, अभिनव पांडेय, सृष्टि वर्मा, संजना बरनवाल, ज्योति मौर्या, निगम चौहान, शबाना खातून, समीक्षा द्विवेदी, अर्चना कुशवाहा, सुमिती सिंह, जागृति सिंह, उत्कर्ष आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।