संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। मदनपुर कस्बा के गनियारी मोड़ स्थित स्मृति मंदिर परिसर में रविवार को शहीद ज्योतिष प्रकाश का शहादत दिवस मनाया गया। जहां लोगों ने उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। सभी का कहना था कि शहीद ज्योतिष प्रकाश की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। जिनके हम सभी ऋणी है।
गनियारी वार्ड अनंत आदर्श इंटर कालेज के निकट स्मृति मंदिर में शहादत दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें आर्मी गोरखपुर के कर्नल विशाल दूबे के नेतृत्व में सेना के जवान, एनसीसी कैडेट और मदनपुर पुलिस ने शहीद के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर दिया। लोगों के अनुसार लांस नायक ज्योतिष प्रकाश 27 अक्तूबर 2006 को ऑपरेशन रक्षक के दौरान पुंछ सेक्टर में आतंकियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में दो आतंकवादियों को मार गिराया था। स्वयं शहीद हो गए थे। ज्योतिष की पुत्री और 12वीं की छात्रा पिता की तरह देश सेवा के लिए सेना की तैयारी कर रही है। मौके पर शहीद के पिता डॉ.रामपरसन सिंह, भाई तेजप्रताप सिंह, नितिन राव, इंस्पेक्टर मदनपुर गोरखनाथ सरोज, एसआई अश्वनी कुमार, चंद्रशेखर सिंह, नगर पंचायत प्रतिनिधि अली आजम शेख, ईओ नितेश गौरव, अरुण राव, प्रमोद सिंह, गुड्डु सिंह, मन्ने शेख आदि मौजूद रहे।