फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए चयन की तिथियां घोषित

Wed, 01 Mar 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
12 व 15 वर्ष से कम आयु के बालक-बालिका जिला व मंडल ट्रायल में ले सकेंगे हिस्सा
विज्ञापन

चार मार्च से स्पोर्ट्स स्टेडियम से प्राप्त कर सकेंगे आवेदन, जिला ट्रायल में करना होगा प्रस्तुत

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। प्रदेश के विभिन्न मंडलों व जनपदों में खेल निदेशालय की ओर से संचालित आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए चयन प्रक्रिया की तिथि घोषित कर दी गई है। 12 वर्ष से कम और 15 वर्ष से कम आयु के बालक-बालिका आवेदन पत्र प्राप्त कर निर्धारित तिथियों में आयोजित जिला व मंडल ट्रायल में भाग ले सकते हैं।
क्रीड़ाधिकारी राज नारायण प्रसाद ने मंगलवार को बताया कि सत्र 2023-24 के लिए विभिन्न जनपदों में स्थापित विभिन्न खेलों के आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। साथ ही केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए 12 वर्ष से कम या 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक-बालिका के जिला व मंडल स्तर पर चयन प्रक्रिया की तिथि भी निर्धारित कर दी गई है।
विज्ञापन

इसमें भाग लेने वाले इच्छुक खिलाड़ी चार मार्च से जिला खेल कार्यालय से 10 रुपये जमा कर निर्धारित आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र को पूर्ण कर जिला स्तरीय चयन ट्रायल की तिथि पर उपस्थित होकर इसमें प्रतिभाग कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि जिम्नास्टिक, तैैराकी बालक 12 वर्ष, वाॅलीबाॅल, टेबल टेनिस, कुश्ती, बैडमिंटन व फुटबाॅल बालक 15 वर्ष का जिला ट्रायल 13 मार्च को होगा। 14 मार्च को जिम्नास्टिक व तैराकी 12 वर्ष बालिका, कुश्ती, हाॅकी, वाॅलीबाॅल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस बालिका 15 वर्ष का जिला ट्रायल होगा। 17 मार्च को क्रिकेट, कबड्डी, बास्केटबाॅल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बाॅक्सिंग, जूडो, हैंडबाॅल बालक 15 वर्ष का जिला ट्रायल होगा। 18 मार्च को कबड्डी, बास्केटबाॅल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, हैंडबाॅल बालिका वर्ग का जिला ट्रायल होगा। उन्होंने बताया कि जिला ट्रायल के एक दिन के बाद अगले दिन संबंधित खेलों व बालक-बालिका वर्ग का मंडल ट्रायल गोरखपुर क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में आयोजित होगा।
विज्ञापन


वाॅलीबाॅल, बास्केटबाॅल व कुश्ती के लिए ये होगी पात्रता
क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि वाॅलीबाॅल व बास्केटबाॅल बालक वर्ग में ऊंचाई 175 सेंटीमीटर, बालिका वर्ग में 160 सेमी, बालक वर्ग कुश्ती में भार वर्ग 42, 46, 50, 54, 58, 63, 65, 69, 76, 100 किलो, बालिका वर्ग में 34, 40, 43, 46, 49, 52, 56, 60, 65, 70 किलो एवं जूडो बालक वर्ग में 35, 40, 45, 50, 55, 60 एवं 60 किलो से ऊपर रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें