फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात पांच दुकानों का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक ही रात पांच दुकानों का ताला तोड़कर हजारों की चोरी
विज्ञापन

सोहनपुर। बनकटा थाना क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत है। कई चोरी की घटनाओं का पुलिस पर्दाफाश भी नहीं कर पाई। इसी बीच बुधवार रात सलेमपुर मैरवा मार्ग पर स्थित अकटही बाजार में पांच दुकानों का ताला तोड़कर चोर हजारों रुपये का सामान व नकदी चुरा ले गए। घटना की तहरीर दुकानदारों ने बृहस्पतिवार को दी।
विज्ञापन

अकटही बाजार के दुकानदार गार्ड बाबू, अर्जुन, संजय राजभर, राम आशीष तथा धर्मेंद्र सहित पांचों दुकानदार प्रत्येक दिन की तरह सात बजे शाम दुकान बंद कर अपने घर चले गए। सुबह जब दुकान खोलने आए तो ताला टूटा देख कर सब हैरान रह गए। दुकान के अंदर जब देखा तो सारा सामान व दुकान में रखी नकदी गायब थी। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बाजार के व्यापारियों ने थानाध्यक्ष से शिकायत की है कि इस बाजार में पुलिस की गश्त नहीं होती है। उन्होंने घटना के पर्दाफाश की मांग की है। थानाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें