फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पौधरोपण से धरती के साथ जीवन भी बनता है स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। शहर के प्रभावती देवी इंटर कॉलेज कतरारी परिसर में रविवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों एवं धरती को सुरक्षित रखने के लिए सबको पौधरोपण अभियान में शामिल होना होगा। सबका यह छोटा सा प्रयास धरती के साथ हमारे जीवन को स्वस्थ और आनंदित बनाएगा।
उन्होंने कहा कि वृक्ष हमें ऑक्सीजन तो देते ही हैं, साथ ही परिवेश से नकारात्मकता अवशोषित कर संपूर्ण सकारात्मक प्रभाव प्रदान करते हैं। हमारी संस्कृति में भी यह मान्यता है कि पीपल के वृक्ष के नीचे सोने से गुस्सा कम होता है। इस प्रकार हर पौधे की अपनी महिमा है। वृक्षों के संबंध में इस प्रकार का ज्ञान हमें आत्म-सात करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहलदार पौधों के अलावा बरगद व पीपल एक छायादार वृक्ष है। यह पर्यावरण शुद्ध करता है। इसका धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व है। एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को औषधि के रूप में जाना जाता है। समाज सेवी पंजाब मिश्र ने कहा कि बिना पेड़ पौधों के कोई भी स्थान निर्जीव से लगता है। पेड़ हमारे पर्यावरण से हानिकारक कार्बनडाई ऑक्साइड को ग्रहण कर हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं जो हर जीव के जीवन की सबसे पहली जरूरत है।
आचार्य लाल बादशाह ने कहा कि वृक्ष भूमि के कटाव को भी रोकते हैं जिससे मृदा अपरदन होने की समस्या काफी कम हो जाती हैं प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत ज़रूरी है।
विज्ञापन

समाज सेवी गुलशन यादव ने कहा कि पेड़-पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है। पेड़-पौधे हमें छाया प्रदान करते हैं।
समाज सेवी कमलाकर शाहनी व धर्मपाल सिंह ने कहा कि मानव जन्म से लेकर मृत्यु तक पेड़ पौधों पर निर्भर होता है, पहले के समय में लोग जंगल तथा गुफाओं में ही निवास किया करते थे, और पेड़ों की डालियों को काटकर उनसे हथियार बनाकर जानवरों का शिकार करके अपना पेट भरते थे,इस दौरान अखिलेश्वर यादव, केशव शुक्ला, मल्लू यादव, हरेराम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें