भटनी। तेज हवा और बारिश के चलते शनिवार को रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क पर पेड़ गिर गया। इससे सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक आवागमन बाधित रहा। वहीं पेड़ गिरने से बिजली के खंभे और तार टूट गए।
विज्ञापन
इससे रेलवे कॉलोनी, हटवा समेत चार वार्डों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पुलिस और स्थानीय लोगों के प्रयास से पेड़ हटवाकर आवागमन बहाल कराया गया।
क्षेत्र में अर्नब तूफान के असर से तेज हवा और बारिश के कारण खेतों में पककर तैयार धान की फसलें गिर गई हैं। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। इसी बीच रेलवे स्टेशन मार्ग पर एक पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के समय सड़क से कोई राहगीर नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पेड़ गिरने से सड़क पर आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। यात्रियों को करीब पांच किमी घूमकर बाईपास मार्ग से रेलवे स्टेशन पहुंचना पड़ा।
सीओ भाटपाररानी मनोज कुमार ने बताया कि बारिश और तेज हवा के कारण पेड़ सड़क पर गिर गया था। स्थानीय लोगों की मदद से पेड़ हटवाकर आवागमन बहाल करा दिया गया है।