फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्राॅमा सेंटर तैयार, फायर एनओसी का इंतजार

Mon, 27 Jul 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) में मरीजों की सहूलियत के लिए बनाया गया ट्रामा सेंटर पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है। हालांकि, अग्निशमन विभाग से एनओसी न मिलने के कारण इसका औपचारिक संचालन अभी शुरू नहीं हो सका है। सुरक्षा मानकों की मंजूरी मिलते ही मौजूदा इमरजेंसी सेवाओं को नए ट्रामा सेंटर में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन




मेडिकल कॉलेज परिसर में कुल 70 बेड की क्षमता वाला अत्याधुनिक ट्रामा सेंटर तैयार किया गया है। शुरुआत में 30 बेड की क्षमता के साथ इलाज शुरू करने की योजना है। मरीजों को तत्काल और बेहतर इलाज देने के लिए ट्रामा सेंटर में अभी 15 फंक्शनल बेड, मॉनीटर और अन्य जीवनरक्षक चिकित्सीय उपकरण स्थापित किए जा चुके हैं। ऑक्सीजन सप्लाई शुरू हो चुकी है। इमरजेंसी के शिफ्ट होने के साथ ही अन्य 15 बेड लगा दिए जाएंगे। सूत्रों के अनुसार अग्निशमन विभाग की एनओसी मिलने के साथ ही ट्रामा सेंटर का कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद ट्रामा सेंटर में इलाज शुरू हो जाएगा।



कोट.........
- ट्रामा सेंटर में ऑक्सीजन सप्लाई शुरू हो चुकी है। 15 फंक्शनल बेड लगा दिए गए हैं। मॉनीटर स्थापित कर टेस्टिंग हो चुकी है। कार्यदाई संस्था को अग्निशमन विभाग से एनओसी लेकर मेडिकल कालेज को देना है। फायर एनओसी मिलते ही इमरजेंसी विभाग को तुरंत नए ट्रामा सेंटर में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। इससे गंभीर रूप से घायल और आपातकालीन स्थिति में आने वाले मरीजों को एक ही छत के नीचे तुरंत बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. एचके मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें