फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ओवर हीट हो रहे ट्रांसफॉर्मर, पानी से किया जा रहा ठंडा

Mon, 17 Jun 2024 03:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार.........
विज्ञापन

जेई बोले- 80 डिग्री से ऊपर चला जा रहा ट्रांसफॉर्मर का तापमान

संवाद न्यूज एजेंसी

तरकुलवा। प्रचंड गर्मी और लगातार विद्युत आपूर्ति के दबाव से तरकुलवा सबस्टेशन पर लगे ट्रांसफॉर्मर ओवर हीट हो जा रहे हैं। ट्रांसफॉर्मर का तापमान 80 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर चला जा रहा है। ऐसे में इन पर पानी डालकर ठंडा किया जा रहा है।
33/11 बिजली घर पर एक पांच एमवीए और एक दस एमवीए का प्रवर्तक लगाया है। इससे क्षेत्र के तरकुलवा व पथरदेवा नगर समेत 400 गांवों को बिजली की आपूर्ति दी जाती है। रविवार को प्रचंड गर्मी व ओवर लोड के चलते दिन में 12:30 बजे दोनों ट्रांसफॉर्मर ओवर हीट होकर जवाब दे गए। इससे उपकेंद्र के सभी नगर और गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। बिजली निगम के जेई संदीप कुमार ने तरकुलवा नगर पंचायत से संपर्क कर पानी का एक टैंकर मंगवाया। इससे निगम के कर्मचारी पानी डालकर ट्रांसफॉर्मर को ठंडा करने की कवायद में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई संदीप कुमार ने बताया कि भीषण गर्मी और बिजली की अधिक खपत के चलते ट्रांसफॉर्मर ओवर हीट होकर काम करना बंद कर दे रहे हैं। कभी-कभी ट्रांसफॉर्मरों का तापमान 80 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला जा रहा है। इसके कारण दिन में कई बार पानी डालकर उन्हें ठंडा करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें