फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लगातार दूसरे दिन 400 गांवों की आठ घंटे गुल रही बत्ती

Mon, 17 Jun 2024 03:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरकुलवा। देसही देवरिया विद्युत उपकेंद्र के 33 केवी डबल सर्किट में तार बदलने को लेकर लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी तरकुलवा सबस्टेशन के 400 गांवों की बत्ती आठ घंटे तक गुल रही। रात आठ बजे आपूर्ति चालू हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली।
कुशीनगर जिले के कसया पॉवर हाउस से तरकुलवा विद्युत उपकेंद्र को बिजली की आपूर्ति होती है। इससे पथरदेवा व तरकुलवा नगर पंचायत क्षेत्र सहित लगभग 400 गांवों को बिजली की आपूर्ति दी जाती है। कसया से पॉवर हाउस से ही देसही देवरिया विद्युत उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति होती है।
विज्ञापन

इन दिनों भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। इधर, निगम के अफसरों ने देसही देवरिया बिजली घर के 33 केवी डबल सर्किट में तार बदलने की कवायद शुरू कर लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। दोपहर में जब पारा चरम पर होता है, तो एन वक्त पर कसया पॉवर हाउस की मेन आपूर्ति बंद कर दी जाती है। इससे तरकुलवा विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति भी ठप हो जा रही है।
शुक्रवार को भी दिन में 12 बजे से सायं पांच बजे तक आपूर्ति ठप थी। लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी दोपहर एक बजे से कसया पॉवर हॉउस की मेन सप्लाई ठप कर दी गई। इससे प्रचंड गर्मी में हर तरफ हाहाकार मचा रहा। इन्वर्टर जवाब दे गए। पानी की टंकियां सूख गईं। कस्बों के व्यावसायिक प्रतिष्ठान ठप रहे। सहज जनसेवा केंद्रों से लोगों को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

जेई संदीप कुमार ने बताया कि देसही देवरिया विद्युत उपकेंद्र के 33 केवी डबल सर्किट में तार बदलने से आपूर्ति बंद हुई थी। रात में आठ बजे मेन सप्लाई चालू होते ही आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें