फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महुआडीह में छह दिनों में ठीक नहीं हुए ट्रांसफॉर्मर

Mon, 11 Sep 2023 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। महुआडीह चौराहा और गांव में लगा ट्रांसफार्मर पिछले छह दिनों से फुंके पड़े हैं। लेकिन अभी तक उन्हें बदला नहीं जा सका है। इससे थाना की बिजली सप्लाई नहीं होने से सरकारी कामकाज भी बाधित है। इधर उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

महुआडीह चौराहा पर दो ट्रांसफाॅर्मर लगे हुए हैं। एक 63 केवीए का लगा ट्रांसफार्मर छह दिन पहले जल गया। इससे थाना सहित आधा चौराहा की सप्लाई पूरी तरह बाधित है। सरकारी कामकाज जैसे तैसे सोलर पैनल के सहारे बमुश्किल निपटाया जा रहा है। वहीं महुआडीह गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर भी उसी दिन जल गया। दोनों ट्रांसफार्मर अभी तक बदले नहीं जा सके हैं। इससे तेज गर्मी और उमस से लोग बेहाल हैं। शनिवार को चौराहा से गुजर रहे स्थानीय विधायक और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से भी लोगों ने इस बात की शिकायत की। इसके बावजूद इसे नहीं बदला गया है। नेरूइ अमवा विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता अखिलेश कुमार ने बताया कि स्टोर में ट्रांसफार्मर की कमी है। सोमवार को लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें