खुखुंदू। कस्बे में सड़क चौड़ीकरण के दौरान सड़क की जद में आए ट्रांसफाॅर्मर को तो हटवा दिया गया मगर उसके साथ लगे दो खंभों को छोड़ दिया गया। इससे राहगीरों को हादसे का खतरा बना हुआ है। व्यापारियों ने बिजली निगम से जल्द खंभे हटवाने की मांग की है।
नूनखार-खुखुंदू मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान कस्बे में लगे बिजली खंभे और 400 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर सड़क पर आ गए थे। हाल ही में ठेकेदार ने ट्रांसफाॅर्मर को हटवाकर स्वास्थ्य केंद्र के पास शिफ्ट कर दिया मगर दोनों खंभे सड़क पर ही छोड़ दिए।
यह मार्ग 40 से 50 गांवों के लोगों के आवागमन का प्रमुख रास्ता है। रोजमर्रा की जरूरतों की खरीदारी के लिए ग्रामीण कस्बे में आते हैं। इसके अलावा 20 से 25 हजार विद्यार्थियों का भी इस मार्ग से आना-जाना होता है। व्यापारियों का कहना है कि अगले महीने कोहरा शुरू होने पर सड़क पर खड़े खंभों से दुर्घटना का खतरा बढ़ जाएगा। संवाद