सोहनपुर। बनकटा थाना परिसर में शुक्रवार को डीजे संचालकों के साथ प्रभारी निरीक्षक की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें शासन की मंशा के अनुसार डीजे साउंड संचालन करने की जानकारी दी गई। बताया गया कि रात 11 बजे के बाद डीजे नहीं बजेगा कहीं भी डीजे संचालन के समय उच्च ध्वनि नहीं प्रसारित होने चाहिए तथा हर हाल में शासन के मंशा के अनुसार नियम का पालन करना होगा। प्रभारी निरीक्षक बनकटा गोरखनाथ सरोज ने बताया कि सभी संचालकों को बताया गया है कि शासन के मंशा अनुसार ही साउंड बजना चाहिए। इस दौरान रवि जायसवाल, राज ठाकुर, अंशु गौड़, वीरेंद्र कुशवाहा, चंदन कुशवाहा, विजय कुशवाहा, ललन मद्धेशिया, डीजे चंद्रभूषण कुमार, वीरेंद्र कुशवाहा, अजीत कुमार गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, अमित उर्फ मधु राकेश कुमार मौजूद रहे। संवाद