खुखुंदू। स्थानीय कस्बे में लगा विद्युत ट्रांसफाॅर्मर मंगलवार रात में जल गया। जिससे थाना परिसर समेत पूरे बाजार में रातभर अंधेरा छाया रहा। बुधवार को जेई सोनू कुमार ने स्टीमेंट तैयार कर भेज दिया है। ऐसे में दूसरे दिन भी बाजार में रातभर अंधेरा छाया रहेगा। खुखुंदू कस्बे में नूनखार-खुखुंदू मार्ग पर जूनियर हाईस्कूल मोड़ के पास मुख्य सड़क किनारे ही 400 केवी का विद्युत ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया है। मंगलवार रात में करीब सात बजे ट्रांसफार्मर में तेज आवाज हुआ। सूचना पर पहुंचे निगम के कर्मचारियों ने चेक किया तो पता चला ट्रांसफार्मर जल गया है।