देवरिया। पुलिस अधीक्षक रेलवे संदीप कुमार मीना ने पुलिस उपाधीक्षक रेलवे बलिया सविरत्न गौतम की उपस्थिति में जीआरपी थाना देवरिया का निरीक्षण किया गया। सीसीटीएनएस, मालखाना, शस्त्रागार, कार्यालय के समस्त अभिलेखों व थाना देवरिया पर लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित को आदेशित कर अवलोकन में पाई गई कमियों को दूर करने का निर्देश दिया। महाकुंभ के दृष्टिगत शस्त्रागार में शस्त्र, हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, डंडा व दंगा नियंत्रण उपकरणों की स्थिति परखी। रेल एसपी ने मेला स्पेशल ट्रेन का निरीक्षण के दौरान यात्रा कर रहे यात्रियों को यात्रा के समय किसी भी प्रकार की भगदड़ न करते हुए धैर्य रखकर यात्रा करने की सलाह दी। फुट ओवरब्रिज पर किसी भी प्रकार की भीड़ इकट्ठा न होने देले का निर्देश दिया।