फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लगने के दूसरे दिन ही जल गया ट्रांसफाॅर्मर, 200 घरों में छाया है अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। जैन मंदिर स्थित नलकूप पर लगने के दूसरे दिन ही ट्रांसफाॅर्मर जल गया। कर्मचारियों ने फाल्ट समझ उसे ठीक करने की कोशिश की मगर उन्हें सफलता नहीं मिली। इस ट्रांसफाॅर्मर से जुड़े 200 घरों में अंधेरा छाया हुआ है।
विज्ञापन


खुखुंदू के जैन मंदिर स्थित नलकूप पर लगे 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड के चलते बार-बार जल जा रहा था। इसके बाद क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया की पहल पर क्षमता वृद्धि के बाद बुधवार को ट्रांसफाॅर्मर बदलकर उसकी जगह पर ढाई सौ केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया। वह ट्रांसफॉर्मर भी दूसरे दिन ही जल गया। उमस भरी गर्मी के बीच 24 घंटे से बिजली गुल है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जल्द से जल्द ट्रांसफाॅर्मर बदलकर नया ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

जेई सोनू प्रसाद का कहना है कि वर्कशाप में ट्रांसफाॅर्मर उपलब्ध नहीं है। प्रयास किया जा रहा है कि कहीं और से ट्रांसफाॅर्मर मंगाकर बदल दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें