फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देईडीहा में जला 63 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर

Mon, 12 Feb 2024 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। क्षेत्र के देईडीहा गांव में बिजली आपूर्ति के लिए लगाया गया 63 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर जल गया। इससे दो दिनों से गांव के लोग अंधेरे में हैं। ग्रामीणों ने ट्रांसफाॅर्मर बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

देईडीहा गांव में करीब 200 घरों में 1500 लोग निवास करते हैं। जयनगर स्थित विद्युत निगम के पैना फीडर से आपूर्ति दी जाती है। गांव के अखिलेश तिवारी, शंभू रावत, वीरेंद्र तिवारी, रविशंकर, कृष्णानंद उपाध्याय, दशरथ कुशवाहा, अमरेंद्र मौर्य आदि का कहना है कि गांव के उत्तर लगा 63 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर अचानक जलने लगा। इससे पूरे गांव की आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

एसडीओ रोहित पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जल्द ही ट्रांसफॉर्मर बदलवाकर आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें