भाटपाररानी। विकास खंड के ततायर खुर्द में लगा 100 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर चार दिन पहले जल गया। भीषण गर्मी में लोगों की रात कटनी मुश्किल हो गई। इनवर्टर और मोबाइल भी डिस्चार्ज हो गए। मोबाइल चार्ज करने के लिए लोग अगल-बगल के गांव में जा रहे हैं। ग्राम प्रधान लल्लन यादव, गांव निवासी शफीउल्लाह, जुमराती, सोबराती, शकुर, जुमराती, अबदूल्ला आदि ने ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की है। अवर अभियंता मिथिलेश कुमार ने कहा कि जल्द ही ट्रांसफार्मर लग जाएगा। संवाद