फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अधिवक्ता तहसीलदार को हटाने की मांग पर अड़े, धरना-प्रदर्शन जारी

Thu, 11 Sep 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेसी देवरिया। तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार और अनियमितता के खिलाफ तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का धरना-प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। वक्ताओं ने कहा कि तहसील प्रशासन ने उनकी मांगें जल्द नहीं मानी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसकी सारी जिम्मेदारी तहसील प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि तहसील के कर्मचारी और अधिकारी भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हुए हैं। अधिकारी दूरदराज से आए वादकारियों के प्रार्थनापत्रों पर गंभीरता से विचार नहीं कर रहे हैं और न ही न्यायिक कार्य हो पा रहा है। न्यायालय का संचालन भी ठीक ढंग से नहीं हो पा रहा है। धारा 68 की कार्रवाई बिना साक्ष्य लिए मामलों का निस्तारण कर दिया जा रहा है। इससे वादकारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वक्ताओं ने कहा कि इस संदर्भ में अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम दिव्या मित्तल से मिलकर समस्याओं के समाधान की मांग की थी, मगर अब तक मांग पूरी नहीं की गई। वक्ताओं ने कहा कि यदि जल्द तहसीलदार का स्थानांतरण कर दूसरे तहसील से संबद्ध नहीं किया गया तो अधिवक्ता आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें