फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्विच यार्ड में ट्रांसफॉर्मर जला, बिजली गुल

Wed, 29 Jul 2026 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार। पांच एमबीए का ट्रांसफॉर्मर मंगलवार की दोपहर दो बजे जल गया। इससे 12 घंटे से अधिक समय तक तकिया और खेमादेई फीडर से जुड़े गांवों की बिजली गुल हो गई। इससे पूर्व सोमवार को दो ट्रांसफाॅर्मर व दो ट्रांसफार्मर की खूंटी जल गई थी। शिकायत पर पहुंचे निगम के कर्मियों ने खराबी को दुरुस्त कर आपूर्ति को बहाल कराया। वहीं खूंटी जले और फुंके ट्रांसफाॅर्मर को तीन दिन बाद भी नहीं ठीक कराया गया है। ग्रामीणों ने निगम कर्मियों पर मनमानी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


उपकेंद्र के परिसर में लगे पांच एमबीए के ट्रांसफॉर्मर से भागलपुर तकिया व खेमादेई फीडर से जुड़े करीब 20 से अधिक गांवों को आपूर्ति दी जाती है। मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे ओवरलोड की वजह से तेज आवाज के साथ ट्रांसफाॅर्मर की पीटी जल गई। इससे भागलपुर, तकिया, सहिया, खेमादेई सहित 20 से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई।
आपूर्ति के अभाव में लोग परेशान रहे। घरों में लगे उपकरण बंद रहे। निगम के कर्मियों ने जले हुए पीटी को दुरुस्त कर देर शाम को आपूर्ति बहाल कर दिया। तब लोगों ने राहत महसूस किया। उधर पिपरा डीह में 63 केवीए, नगर के पिपरा चौराहा का 400 सौ केवीए का ट्रांसफॉर्मर तीन दिन पहले जल गया था। इसके बाद से दो वार्डों की बिजली गुल है।
विज्ञापन

अवर अभियंता अविनाश कुमार गौतम ने बताया कि खराबी को दुरुस्त कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है। खराब हुए ट्रांसफाॅर्मर दुरुस्त किए जा रहे हैं। जल्द ही पिपरा चौराहा और पिपराडीह का ट्रांसफॉर्मर बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें