फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रांसफार्मर जला, चार दिनों से चौक वार्ड की बिजली गुल

Wed, 06 Dec 2023 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार। नगर के चौक वार्ड में लगा सौ केवीए का ट्रांसफार्मर चार दिन पहले अचानक जल गया। इससे वार्ड की आपूर्ति ठप हो गई है। आपूर्ति नहीं रहने से लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। आरोप है कि शिकायत के बाद भी जला हुआ ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा रहा है। लोगों ने बिजली निगम के अफसरों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन की चेतावनी दिया है।
विज्ञापन

नगर के चौक वार्ड में सौ केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। यहीं से वार्ड के उपभोक्ताओं को आपूर्ति जाती है। चार दिन पहले शाम को लोड बढ़ने पर अचानक ट्रांसफॉर्मर जल गया। जिससे वार्ड की बिजली गुल हो गई। इसकी शिकायत लोगों ने उपकेंद्र के कर्मियों को दी। मौके पर पहुंचे निगम के कर्मियों ने इसे ठीक करने की कोशिश की। लेकिन खराबी को ठीक नहीं कर सके। ऐसे में आपूर्ति ठप है। बिजली नहीं रहने से घरों में लगे उपकरण ,टीवी, कूलर टुल्लू पंप बंद पड़े हैं। सबसे अधिक परेशानी पानी के लिए हो रही है।
आपूर्ति नहीं रहने से शाम होते ही वार्ड में अंधेरा छा जा रहा है। मोबाइल चार्ज करने के लिए दूसरे वार्ड जाना पड़ रहा है। वार्ड के यूथ अवार्ड विजेता साहू विशाल कुमार गुप्ता ने बताया कि जल हुए ट्रांसफार्मर को बदलवाने की कई बार मांग कर चुका लेकिन अभी तक नहीं बदला गया है। इसी वार्ड के मनीष बरनवाल,अमन गुप्ता,लड्डू बाबा ने कहा कि आपूर्ति नहीं रहने से वार्ड में अंधेरा छा जा रहा है। नित्यक्रिया के लिए प्रतिदिन परेशान होना पड़ रहा है। लोग जनरेटर का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

जेई राजकुमार ने बताया कि चौक वार्ड में जले ट्रांसफार्मर को बदलवाने के लिए प्रयास की जा रहा है। जल्द बदल दिया जाएगा। धुमनगर में भी पोल और तार लगवाने के लिए ठेकेदार को दे दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें