फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आठ लोगों पर हुई गैंगस्टर की कार्रवाई

Wed, 06 Dec 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। लूट,हत्या और गो तस्करी में शामिल आठ बदमाशों पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। गौरीबाजार पुलिस ने पननहा गांव निवासी गैंग लीडर मन्नु उर्फ कामेश्वर यादव,अवधपुर गांव निवासी दिनेश निषाद, मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी हिमांशु उर्फ गोविंद,गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव निवासी अजय यादव पर गैंगेस्टर की कार्रवाई हुई है। यह बदमाश सीएसपी संचालकों के साथ लूट किए थे।
विज्ञापन

पुलिस एंकाउंटर में एक बदमाश के पैर में गोली भी लगी थी। वहीं महुआडीह पुलिस ने जंगलबेलवा गांव निवासी अविनाश गोड़, गौरीबाजार थाना क्षेत्र के चरियावखास गांव निवासी दुर्गेश यादव को वाहन चोरी में पुलिस ने जेल भेजा है। इनके खिलाफ भी गैंगेस्टर की कार्रवाई हुई है। गोतस्करी कराने वाले मदनपुर थाना क्षेत्र के सरपतहा गांव निवासी साजन और आजमगढ़ जिला के सरायापुर थाना क्षेत्र के बखरा गांव निवासी इसरार पर बरियारपुर पुलिस ने गैंगेस्टर की कार्रवाई की है। गैंगेस्टर के नोडल सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि विभिन्न अपराधों में शामिल बदमाशों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें