प्रेसवार्ता में बोलते कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज में शव बरामदगी के मामले में कांग्रेस ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। मामले की एसआईटी से जांच कराने की मांग की है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह ने बुधवार को टाउन हाॅल स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि सिर्फ ट्रांसफर से काम नहीं चलेगा, बल्कि आरोपियों का निलंबन होना चाहिए। इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।
उन्होंने सवाल उठाया कि अब तक मेडिकल कॉलेज में कितना धन आया और उसका उपयोग कहां हुआ, इसकी जांच एसआईटी (विशेष जांच दल) से कराई जानी चाहिए। संंवाद