फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीठासीन व मतदान अधिकारियों को ईवीएम, वीवीपैट चलाने की दी गई जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीठासीन व मतदान अधिकारियों को ईवीएम, वीवीपैट चलाने की दी गई जानकारी
विज्ञापन

देवरिया। देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र उप चुनाव को संपन्न कराने के लिए पीठासीन व मतदान अधिकारियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को टाउन हाल आडिटोरियम में शुरू हुआ। प्रथम तथा द्वितीय पाली में 200-200 पीठासीन व मतदान अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया एवं ईवीएम व वीवी पैट संचालन की जानकारी दी गई।
मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी कार्मिक प्रशिक्षण शिव शरणप्पा जीएन ने मतदान प्रारंभ से समाप्त होने तक की प्रक्रिया को बताया। कहा कि प्रमुख रूप से इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन तैयार करने, ग्रीन पेपर सील का प्रयोग, ईवीएम के संचालन के समय खराबी आने पर उसे दूर करने की जानकारी दी। माक पोल व मतदान के पूर्व ईवीएम को सील करने की प्रक्रिया को समझाया। साथ ही मतदाता के आरोप व समस्या का समाधान, मतदान के दौरान वीवी पैट, यूनिट के संबंध में आने वाली समस्याओं के बारे में बताया। उन्होंने पीठासीन व मतदान अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर एक व्यक्ति को निर्वाचन से जुड़ी प्रत्येक गतिविधि के दौरान फेश मॉस्क पहना होगा, थर्मल स्कैनिंग, सैनिटाइजर की व्यवस्था, सामाजिक दूरी के मानदंडों का पालन करते हुए मतदान कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक निदेशक बचत ने ईवीएम व वीवीपैट संचालन के लिए 10-10 की टीम बनाकर कोविड-19 का ध्यान रखते हुए प्रशिक्षण दिया। साथ ही चुनाव की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि भलीभांति जानकारी से ही सकुशल चुनाव संपन्न हो सकता है। इसलिए सभी पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी प्रथम अपने दायित्वों को समझे तथा उसका पालन चुनाव के दिन करें, ताकि किसी प्रकार की कोई समस्या न आए। जिला प्रशिक्षण अधिकारी ने विभिन्न प्रपत्र तैयार करने व इपिक के संबंध में बताया। साथ ही कोविड-19 के दौरान उप निर्वाचन के संचालन के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी।
इस दौरान परियोजना निदेशक डीआरडीए महेश नारायण पांडेय, जिला विकास अधिकारी श्रीकृष्ण पांडेय सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें