फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जल्द सुधरेगी शहर की यातायात व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द सुधरेगी शहर की यातायात व्यवस्था
विज्ञापन

बढ़ेगी पुलिसकर्मियों की संख्या, तैनात होंगे छह टीएसआई
एक टीआई का पद स्वीकृति के लिए मुख्यालय को भेजा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहरवासियों को जाम की समस्या से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। दरअसल, शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने नई योजना बनाई है। अब एक की जगह छह टीएसआई के हाथ में यातायात व्यवस्था का संचालन रहेगा। साथ ही एक टीआई भी तैनात करने की योजना बनाई गई है। पद की स्वीकृति के लिए पुलिस मुख्यालय को पत्र भेजा गया है।
शहर की यातायात व्यवस्था के संचालन के लिए एक टीएसआई, 38 पुलिसकर्मी और 41 होमगार्ड और पीआरडी के जवान रहते थे। संख्या कम होने के कारण शहर के कई मार्गों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं हो पाती थी। एक ही टीएसआई को पूरा शहर देखना पड़ता था। नई व्यवस्था के तहत छह टीएसआई के पद सृजित किए गए हैं, जो विभिन्न प्वॉइंट पर मौजूद रहेेंगे।
विज्ञापन

वहीं, 20 पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाई गई है। ये शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करेंगे। पुलिस कर्मियों की संख्या कम होने के कारण शहर के जलकल रोड, मोती लाल रोड, साकेत चौराहा, न्यू कॉलोनी चौरहा, रेलवे स्टेशन रोड, कोतवाली चौराहा, सीसी रोड के पास पुलिसकर्मियों की ड्यूटी नहीं लग पाती थी। इसकी वजह से जाम लगने पर लोगों को घंटों तक इंतजार करना पड़ता था। इन जगहों पर जाम लगने की सूचना पर पुलिसकर्मी जाते थे और जाम हटाते थे।
इसके अलावा सबसे अधिक दिक्कत शहर के सिविल लाइंस के डिवाइडर कट पर होती थी। केवल होमगार्ड होने के कारण लोग उल्टी दिशा में नियमों की अनदेखी करके चले जाते थे। दूसरे मुख्य मार्ग पर रुक-रुक जाम भी लगता था। ऐसे में पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ने से यातायात नियमों का पालन कराने में पुलिस को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता था। शहर को भी जाम से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन

कोट
ट्रैफिक संचालन को ठीक करने के लिए पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाई जा रही है। प्वॉइंट बनाकर टीएसआई सहित अन्य पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। ताकि जाम से लोगों को निजात मिल सके। इसके लिए पुलिस मुख्यालय को पत्र भेजा गया है।
-संकल्प शर्मा, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें