देवरिया। 29 अगस्त को मझौली राज में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। उस दिन छह स्थानों पर रूट डायवर्जन रहेगा। यह व्यवस्था सुबह छह बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक लागू रहेगी।
शहर से सलेमपुर जाने वाले भारी वाहनों को मुसैला तिराहे से मईल मार्ग की ओर मोड़ दिया जाएगा। नवलपुर तिराहे पर लार से आने वाले वाहनों को भागलपुर मार्ग पर भेजा जाएगा। भागलपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन नवलपुर तिराहे से लार की ओर जाएंगे। हाइडिल तिराहे पर फुलवरिया मार्ग से आने वाले भारी वाहनों को श्रीरामजानकी मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा।
इसके अलावा फुलवरिया चौराहे से भारी, हल्के और कार्यक्रम में आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को भाटपाररानी मार्ग की ओर भेजा जाएगा। संवाद