फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: केरवनिया घाट पर नए पुल से आवागमन शुरू

Thu, 05 Mar 2026 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
भटनी के केरवनिया घाट पर नए पुल से सफर करता युवक। संवाद
विज्ञापन
भटनी। क्षेत्र स्थित केरवनिया घाट पर खनुआ नदी पर बने नए पुल से आवागमन शुरू हो गया है। करीब 17.68 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस सेतु के चालू होने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है। नए पुल के निर्माण के साथ ही पुराने जर्जर पुल की भी मरम्मत कर दी गई है।
विज्ञापन

भटनी के केरवनिया घाट पर खनुआ नदी के ऊपर बना पुराना पुल काफी जर्जर हो चुका था। इसे लेकर क्षेत्रीय लोगों ने लंबे समय तक संघर्ष किया। वर्ष 2022 में प्रदेश में दोबारा भाजपा सरकार बनने के बाद सभाकुंवर कुशवाहा के प्रयास से यहां नए पुल के निर्माण की स्वीकृति मिली। करीब 17 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल से भटनी से भिंगारी बाजार, खामपार, भाटपार रानी, भवानी छापर, प्रतापपुर सहित बिहार की ओर आने-जाने का रास्ता काफी आसान हो गया है। सहायक अभियंता विवेक कुमार नायक ने बताया कि पुल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और इस पर आवागमन शुरू करा दिया गया है। पुल के चालू होने से आसपास के गांवों और बाजारों के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें