देवरिया। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस ने मंगलवार को शहर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट, तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने और दोषपूर्ण नंबर प्लेट वाले वाहनों की सघन जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 134 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि गंभीर अनियमितता मिलने पर दो वाहनों को सीज किया गया। संवाद