फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बीआरडीपीजी कॉलेज देवरिया में धरा गया एक नकलची

Tue, 30 Dec 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बाबा राघवदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवरिया में मंगलवार को विषम सेमेस्टर बीए और बीएससी, एग्रीकल्चर प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2025-26) के विभिन्न विषयों की परीक्षाएं चल रहीं थीं। जिसमें परीक्षा के अंतिम दिन दूसरी पाली में बीएससी एग्रीकल्चर प्रथम सेमेस्टर की प्रिंसिपल्स ऑफ जेनेटिक्स विषय की परीक्षा आयोजित हो रही थी। इस दौरान आंतरिक उड़ाका दल ने एक छात्र को अनुचित साधन का प्रयोग करते रंगे हाथों पकड़ लिया। छात्र को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रताप नारायण सिंह ने रस्टीकेट कर दिया। आंतरिक उड़ाका दल का नेतृत्व महाविद्यालय के मुख्य नियंता प्रो. रजनीश कुमार ने किया। इस टीम में डॉ. भावना सिन्हा, डॉ. प्रतिभा यादव, डॉ. संजय कुमार, डॉ. अमरेंद्र शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें