बरहज/कपरवार। राप्ती तट स्थित उग्रसेन सेतु पर बृहस्पतिवार को भी मूर्तियों का विसर्जन हुआ। यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। करीब 400 मूर्तियों का विसर्जन हुआ। इस दाैरान जाम लग गया।
पूजा पंडालों से मूर्तियों के साथ भक्त कपरवार पहुंचे। दोपहर बाद से देर शाम तक विसर्जन का क्रम जारी रहा। विसर्जन से पहले मां दुर्गा की मूर्तियों की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान जुलूस भी निकाली गई । मुख्य चौक से पुल तक पुलिस फोर्स तैनात थी। दाैरान लगे जाम से लोगोें को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। अधिकारियों ने मूर्ति विसर्जन का जायजा लिया।
इस मौके पर एसडीएम प्रवीण कुमार, सीओ रंजना सचान, डिप्टी सीएमओ डॉ. हरेन्द्र कुमार, एसओ विशाल कुमार उपाध्याय, चौकी इंचार्ज लक्ष्मी शंकर द्विवेदी, नरेन्द्र यादव, श्याम बिहारी मिश्र, राकेश श्रीवास्तव माैजूद रहे। संवाद