फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: व्यापारियों ने उठाई जाम की समस्या

Mon, 14 Sep 2026 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार। व्यापार मंडल की बैठक नगर पंचायत सभागार में सोमवार को आयोजित हुई। मौजूद लोगों ने अलग अलग समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी। वहीं नगर में सुधार के लिए सुझाव भी दिए। सबसे अहम मुद्दा जाम का रहा। जिसे एक स्वर में इससे निजात दिलाने की मांग की।बैठक की अध्यक्षता प्रभारी ईओ बृजेश गुप्ता ने की।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के अध्यक्ष साहू विशाल गुप्ता ने कहा कि नगर में जाम और जल निकासी की समस्या नासूर बन गई है। पूरे दिन जाम जैसी स्थिति उत्पन्न रहती है। हल्की सी बारिश होने पर मुख्य बाजार में जल भराव हो जाता है। जिससे व्यापार चौपट हो जा रहा है।
व्यापार मंडल महामंत्री हसरत लारी ने बाजार में जर्जर विद्युत पोल को दुरुस्त कराने की मांग की। व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष एवं सभासद ओमप्रकाश मोदनवाल ने साप्ताहिक बंदी के नियम को प्रभावी ढंग से लागू कराने को कहा।
विज्ञापन

शुभम गुप्ता सोनू ने कहा कि मुख्य बाजार में दिनभर ट्रक और अन्य मालवाहक वाहन सामान उतारते हैं। इससे जाम की स्थिति बनी रहती है। मालवाहक वाहनों से सामान उतारने के लिए समय निर्धारित होना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें