फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कोतवाली रोड पर लोडिंग हटाने पर व्यापारियों में मतभेद

Sun, 11 Oct 2026 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। कोतवाली रोड पर जाम से निजात दिलाने के लिए लोडिंग-अनलोडिंग की व्यवस्था दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने के प्रस्ताव पर व्यापारियों की राय बंट गई। कुछ ने इसका समर्थन किया तो कुछ ने विरोध जताया। शुक्रवार को नगर पालिका परिषद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में व्यापार बंधु समिति की बैठक में यातायात समेत कई नागरिक समस्याओं पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में समिति सदस्य विष्णु जायसवाल ने आवारा कुत्तों से निजात दिलाने के लिए डॉग शेल्टर बनाने की मांग की। विष्णु अग्रवाल ने मालवीय रोड ओवरब्रिज के नीचे पुलिस बूथ स्थापित करने का सुझाव दिया।
समिति सदस्य मंटू जायसवाल ने खाद्य पदार्थ तैयार करने में एक ही तेल का बार-बार इस्तेमाल किए जाने का मुद्दा उठाया।
उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग से निगरानी बढ़ाने और नियमों के तहत कार्रवाई करने की मांग की। व्यापारियों ने बरसात के बाद जलभराव और मच्छरों के प्रकोप की आशंका जताते हुए नियमित फॉगिंग कराने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

बैठक में समिति सदस्य अखिलेश जायसवाल, कर अधीक्षक बृजेश वर्मा, अवर अभियंता अनुग्रह नारायण सिंह, सहायक अभियंता पूजा, सफाई निरीक्षक राजप्रपात सिंह, आर्यमन और विद्युत विभाग के एसडीओ पीयूष बरनवाल समेत अन्य अधिकारी, कर्मचारी और व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें