फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी की संदिग्ध हाल में ट्रेन में मौत

Mon, 07 Dec 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला िंहदी न्यूज
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 लखनऊ-बरौनी ट्रेन से बिहार जा रहे कपड़ा कारोबारी की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। कारोबारी के पास मिली पॉलीथिन में रखे 13.27 लाख रुपये बरामद हुए हैं। जीआरपी ने बरामद रुपयों की जानकारी परिवारवालों को दी है। पुलिस मौत की वजह जानने के लिए यात्री का पोस्टमार्टम करा रही है।बिहार, हाजीपुर के बिंदूपुर थाने के जरुआ निवासी मो. इस्लाम कोलकाता में कपड़ा कारोबारी थे। वह कारोबार के सिलसिले में गोरखपुर आए थे। जीआरपी के मुताबिक, रविवार की आधी रात को वह गोरखपुर रेलवे स्टेशन से लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने आए थे। ट्रेन छूटने के बाद वह दौड़कर बोगी में सवार हुए। ट्रेन के अन्य यात्रियों ने बताया कि बोगी में चढ़ने के बाद वह सीट पर बैठ गए। कुछ देर बाद वह घरवालों से मोबाइल बात करने लगे। वह तबीयत ठीक न होने की बात कह रहे थे। ट्रेन के भटनी पहुंचने से पहले उनकी तबीयत बिगड़ गई। अन्य यात्रियों ने घरवालों को उनके मोबाइल से इसकी जानकारी दी। हाथ-पांव कांपने के साथ ही वह बेहोश हो गए। भटनी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर यात्रियों ने जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी के थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने उन्हें बोगी से उतारकर इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि उनकी जेब से मतदाता पहचान पत्र, 500 रुपये, मोबाइल और पालीथिन में रखे 13.27 लाख रुपये मिले हैं। रुपयों को सुरक्षित रखा गया है। सिवान के रहने वाले उनके रिश्तेदार आए थे। परिवारवालों के आने का इंतजार है। छानबीन के बाद रुपयों को परिवारवालों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें