फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: धान लदवाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया व्यापारी, मौत

विज्ञापन
हरिओम की फाइल फोटो
विज्ञापन
बघौचघाट। देवघाट गांव में मंगलवार सुबह पिकअप पर धान लदवाते समय 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से गल्ला व्यापारी हरिओम गुप्ता (23) की मौत हो गई। परिजन उन्हें देवरिया मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

देवघाट निवासी रामेश्वर गुप्ता के पुत्र हरिओम गांव में गल्ला खरीदने और बेचने का कारोबार करते थे। मंगलवार सुबह गांव के दक्षिण स्थित खेत से खरीदा गया धान पिकअप पर लदवा रहे थे। इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों और परिजनों ने उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।
हरिओम परिवार के इकलौते बेटे थे। उनके परिवार में पत्नी गायत्री देवी, मां ममता देवी, तीन वर्षीय बेटी गौरवी और 14 माह का बेटा विश्वजीत हैं। पति की मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि बेटे को खोने के गम में मां बार-बार बेसुध हो जा रही हैं। हादसे की खबर से गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ सदर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि करंट से व्यापारी की मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें