फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दबकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दबकर मजदूर की मौत
विज्ञापन

पचलड़ी-बेलवा बांध से नीचे गिरी गाड़ी, गन्ना उतार कर लौटते समय हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
एकौना। पचलड़ी-बेलवा बांध पर रतनपुर गांव के मोड़ के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक मजदूर की मौत हो गई। वह रुद्रपुर गन्ना क्रय केंद्र से गन्ना की तौल कराने के बाद गाड़ी से लौट रहा था। घटना रविवार की रात करीब नौ बजे हुई।
भगवान माझा के एक किसान के ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना लाद कर गांव के रमेश गोंड (40) रविवार की दोपहर रुद्रपुर गए थे। रमेश मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। रात करीब नौ बजे वह ट्रैक्टर ट्रॉली से गांव लौट रहे थे। पचलड़ी-बेलवा मार्ग पर रतनपुर मोड़ के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर बंधे के नीचे गिर गई। गाड़ी करीब तीस फीट नीचे गिरी। ट्रॉली-ट्रैक्टर के नीचे दबने से रमेश गोंड गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में परिजन उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर ले गए। हालत गंभीर देखकर चिकित्सक ने उन्हें रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही रमेश की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे। उनके मरने की खबर सुनते ही घर वाले रोने लगे। परिजनों की चीख-पुकार से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। रमेश की एक बेटी और तीन बेटे हैं। पत्नी ममता पति की मौत की खबर सुनकर बदहवास हो गई। पत्नी और मासूम को रोते देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें