फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग में बरत रहे कोताही

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज परिसर में दवा लेने के लिए खडे मरीज व तिमारदार नही दिखा सोशल डिस्टेंसिंग।संवाद - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग में बरत रहे कोताही
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज का हाल : स्वास्थ्य विभाग की जागरूकता के बाद भी लोग लापरवाह
सुरक्षा कर्मियों के टोकने पर उलझ जा रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोरोना की आशंका के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है। तैयारियां की जा रही हैं। वहीं, लोगों को जागरूक करने के साथ सावधानी बरतने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन लोग मास्क लगाने में कोताही कर रहे हैं। वहीं, मेडिकल कॉलेज में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं किया जा रहा है। इसको लेकर सचेत होने की आवश्यकता है। सोमवार को अस्पताल में मरीज और उनके परिजन बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के देखे गए। ऐसेे लोगों को अस्पताल प्रशासन ने चेतावनी भी दी।
विदेशों में कोरोना के संक्रमण के बाद देश के कुछ प्रांतों में मरीजों के मिलने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी सहित उपकेंद्रों पर आने वाले लोगों को जागरूक करने के साथ ही बचाव के नियमों का पालन करने के लिए कहा जा रहा है। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भी मरीजों व तीमारदारों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके लिए इमरजेंसी से लेकर नई ओपीडी तथा पुराने भवन स्थित विभागों, ओटी, पीआईसीयू, ब्लड कलेक्शन सेंटर, सीटी स्कैन, अल्ट्रा साउंड, एक्स-रे, ब्लड बैंक, टीबीच क्लीनिक, एमसीएच विंग, वार्डों सहित अन्य स्थानों पर जगह-जगह जागरूकता के लिए स्लोगन लिखे पोस्टर लगाए गए हैं। गेट से लेकर ओपीडी में तैनात सुरक्षा कर्मी व कर्मचारी मरीजों और तीमारदारों को जागरूक कर रहे हैं। इसका असर भी दिख रहा है, लेकिन अभी भी बहुत से लोग लापरवाही बरत रहे हैं। बिना मास्क के अस्पताल तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पहुंच रहे हैं।
सोमवार को 1,788 मरीज पहुंचे इलाज कराने
सोमवार को ठंड के बावजूद मेडिकल कॉलेज में 1788 लोगों ने इलाज कराने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। इनमें अधिकतर मरीज व उनके परिजन ने मास्क नहीं लगाया था। कुछ ने साल व मफलर से मुंह ढके थे। वहीं, दवा काउंटर पर लोगों को की लंबी कतार रही। यहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा था। लोग एक-दूसरे के करीब खड़े थे। इसमें महिला व पुरुष शामिल थे। सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क नहीं लगाने वाले सुरक्षा कर्मी के टोकने पर उलझ जा रहे थे। मेडिकल कॉलेज प्रशासन कोरोना की जांच पर जोर दे रहा है, लेकिन लोग जांच कराने से कतार रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में सोमवार को 48 लोगों ने एंटीजन तथा 15 ने आरटीपीसीआर जांच कराई।
विज्ञापन

कोट
कोविड को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। मरीजों व तीमारदारों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं। साथ ही कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करने के लिए कहा जहा रहा है। संभावित लक्षण वाले मरीजों की जांच कराई जा रही है। जो लोग बिना मास्क और पास-पास दिख रहे हैं। उन्हें चेतावनी भी दी जा रही है।
-डॉ. एचके मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें