फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: करुअना चौराहे पर पान की दुकान में घुसी ट्रैक्टर-ट्रॉली

Mon, 13 May 2024 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। करुअना में सोमवार को तेज और अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राॅली एक पान की दुकान में घुस गई। इससे चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। संयोग रहा कि लोग बाल-बाल बच गए। जबकि दुकानदार सहित एक अन्य को हलकी चोट आई है।
विज्ञापन

करुअना चौराहे पर सुबह लोग अपनी-अपनी दुकान खोल कर साफ-सफाई कर रहे थे। लोगाें के अनुसार, सुबह करीब आठ बजे तेज गति से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्राॅली चौराहे पर अनियंत्रित हो गई। यह मुन्ना पाल की दुकान में घुस गई। ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि मुन्ना पाल और हरीशचंद्र यादव चोटिल हो गए। हादसा देख आसपास के लोग जमा हो गए। माहौल बिगड़ते देखकर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। ट्रैक्टर-ट्राॅली के दुकान में घुसने से काफी सामान नुकसान हो गया। सीओ आदित्य कुमार गौतम ने बताया कि सूचना पर मौके पर पुलिस गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें