फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक गंभीर

Tue, 19 Aug 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। क्षेत्र के राजपुर-नौकाटोला स्थित एक ढाबे के निकट रामजानकी मार्ग पर सोमवार को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए चालक को बरहज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। दोपहर करीब 12 बजे बरहज की ओर से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली राजपुर-नौकाटोला के निकट अनियंत्रित हो गई। जो खाई में पलट गई। हादसा देख आसपास के लोग जुट गए। जैसे-तैसे लोगों ने नौकाटोला निवासी और चालक अरविंद को बाहर निकाला। जिन्हें इलाज के लिए ले जाया गया। चौकी इंचार्ज महेंद्र मोहन मिश्र ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। घायल का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें