रामपुर कारखाना। क्षेत्र के अरईपार गांव में सोमवार को पुरानी रंजिश को लेकर एक पक्ष ने जमकर उत्पात मचाया। एक ही परिवार के चार लोगों की जमकर पिटाई कर दी। पीड़िता ने आरोपियों पर चाकू से प्रहार करने का भी आरोप लगाया है। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के अरईपार गांव निवासी विमला देवी पत्नी मुन्ना प्रसाद ने सोमवार को थाने पर तहरीर दी। बताया कि दिन में करीब 11 बजे रंजिश को लेकर गांव के ही पांच लोग लाठी-डंडा लेकर दरवाजे पर पहुंच गए। आरोपियों ने अपशब्द कहते हुए उनकी, पुत्री रागिनी एवं पुत्र रोहित की पिटाई शुरू कर दी। बीच बचाव करने आए देवर प्रमोद कुमार की भी आरोपियों ने जमकर पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज ने बताया कि दोनों पक्ष में मारपीट का मामला संज्ञान में है। चाकू से वार की बात निराधार है।