फोटो समाचार-06डीईओ 140
खुलासे में लगी थी एसओजी, बरहज और मदनपुर पुलिस, नकदी सहित चोरी का ट्रैक्टर बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र में ट्रैक्टर चोरी की घटनाएं बढ़ गई थीं। करीब आठ ट्रैक्टर गायब हुए हैं। इसके खुलासे के लिए पुलिस परेशान थी। इसके लिए बरहज, मदनपुर के अलावा एसओजी को लगाया था। मंगलवार को पुलिस को कामयाबी हाथ लगी। पुलिस ने छह लोगों को चोरी के एक ट्रैक्टर के साथ गिरफ्तार किया। उनके पास से नकदी भी बरामद हुई। बदमाश ट्रैक्टर बेचने के लिए बिहार ले जा रहे थे।
बेलडॉड़-देवरिया मार्ग पर रात में कुछ संदिग्ध एक ट्रैक्टर ले जाते दिखे। पुलिस टीम ने पीछा किया। ट्रैक्टर के साथ पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। पड़ताल में ट्रैक्टर चोरी का निकला। सख्ती पर हिरासत में लिए गए लोगों से पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे।
पुलिस के अनुसार, गिरोह ट्रैक्टर चोरी कर बिहार ले जाकर बेच देता था। नौ अक्तूबर को बरहज थाने के होमगार्ड और नंदना वार्ड पूर्वी नयानगर निवासी वीरेंद्र यादव पुत्र स्व. रामजी के घर के सामने से, 17 जनवरी को कोतवाली के वार्ड नंबर 11 देवरिया खास निवासी आशीष जायसवाल पुत्र सुरेश जायसवाल का ट्रैक्टर मदनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर, जबकि 29 जनवरी को चोराें ने बड़हलगंज थाना क्षेत्र के खड़ेसरी निवासी अविनाश तिवारी पुत्र घनश्याम तिवारी के दरवाजे से चोरी हो गया था। इसमें गिरोह की संलिप्तता बताई जा रही है।
कोट-
ट्रैक्टर चोरी के मामले में पुलिस टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। आरोपियों के पास से 10 हजार नकदी सहित चोरी का एक ट्रैक्टर बरामद हुआ है। सभी आरोपियों का चालान कर दिया गया है। -
दीपेंद्र चौधरी, एडीशनल एसपी, देवरिया
इनकी हुई गिफ्तारी
बरहज। पुलिस ने ट्रैक्टर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। चोर करीब आठ ट्रैक्टर चोरी में शामिल थे। जिसे बिहार में बेचने की बात सामने आ रही है। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि बनकटा थाना के सोहनपुर गांव निवासी श्रीकृष्ण चौरसिया, मदनपुर थाना क्षेत्र के हेनौता कोठी निवासी कृष्णा यादव, बरांव के अभिषेक यादव, बरहज के आजाद नगर दक्षिणी निवासी अनिल चौहान, सुरौली थाना क्षेत्र के पकड़ी बाजार निवासी शिवम यादव, भलुअनी के बरौली निवासी सूर्यप्रताप सिंह को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।