फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: राशन बाजार में बेचने का आरोप, कोटेदार पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
टेघरा गांव का मामला, पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। टेघरा गांव में कोटेदार पर गरीबों का राशन बाजार में बेचने का मामला सामने आया है। शिकायत पर जांच में सहयोग नहीं करने पर मंगलवार को पूर्ति निरीक्षक ने आरोपी कोटेदार के विरुद्ध थाने में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है। कार्रवाई की जानकारी होने पर पीड़ित कार्डधारकों ने खुशी जताई है।
भटनी के टेघरा गांव के प्रधान संजय प्रसाद, रामेश्वर सिंह, मनीष सिंह, चंद्रशेखर सिंह, रामप्रवेश आदि लोगों ने उप जिलाधिकारी सलेमपुर को शिकायती पत्र देकर गांव के कोटेदार पर राशन वितरण में धांधली का आरोप लगाया था। ग्रामीणों ने बताया कि कोटेदार द्वारा नियमित राशन का वितरण नहीं किया जाता है। साथ ही वितरण में घटतौली व लोगों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता है। इसके अलावा गरीबों का राशन बाजार में बेच दिया जाता है।
विज्ञापन

एसडीएम के निर्देश पर बुधवार को नायब तहसीलदार गोपाल जी, पूर्ति निरीक्षक शिव कुमार प्रजापति, श्रीनारायण यादव व अख्तर सगीर प्रकरण की जांच करने पहुंचे। इसकी जानकारी होने पर कोटेदार राशन की दुकान बंद कर मौके से गायब हो गया था। अधिकारियों ने मौके पर जुटे ग्रामीणों का बयान दर्ज कर वितरक से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन दुकानदार फरार हो गया। इससे नाराज अफसरों ने सस्ते गल्ले की दुकान पर नोटिस चस्पा कर कोटेदार को दो फरवरी तक अपना पक्ष रखने व जांच में सहयोग करने की बात कही।
विज्ञापन

इसके बावजूद कोटेदार द्वारा जांच में सहयोग नहीं किया गया और ना ही अफसरों से संपर्क किया गया। इससे नाराज अधिकारियों ने पूर्ति निरीक्षक से कोटेदार पर कार्रवाई करने की बात कही। पूर्ति निरीक्षक शिव कुमार ने कहा कि आरोपी कोटेदार के विरुद्ध 84 कार्डधारकों ने शिकायत की थी। जांच करने पर पहुंचने पर कोटेदार मौके से मोबाइल स्विच ऑफ कर फरार हो गया। नोटिस चस्पा किया गया, लेकिन उसका जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद कार्रवाई कराया गया है। एसओ उदय शंकर कुशवाहा ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक के तहरीर पर कोटेदार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें