फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: टाउन फीडर का केबल ब्लॉस्ट, शहर के 1500 घरों की 12 घंटे गुल रही बत्ती

Sun, 31 Dec 2023 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर के पुरवा उपकेंद्र के टाउन फीडर का केबिल शनिवार को भोर में ब्लॉस्ट हो गया। ड्यूटी पर तैनात एसएसओ जहां बाल-बाल बच गया। वहीं शहर के करीब 1500 घरों की आपूर्ति 12 घंटे ठप रही। सुबह पानी के लिए लोग परेशान रहे। दोपहर बाद खराबी को दूर कर आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन

पुरवा उपकेंद्र के टाउन फीडर से शहर के भीखमपुर रोड, सिंधी मिल कालोनी, गायत्री पूरम, इंडस्ट्रीएल ऐरिया, पिपरपाती, रामगुलाम टोला में बिजली आपूर्ति दी जाती है। शनिवार को भोर में करीब 4 बजे अचानक टाउन फीडर का आउट गोइंग केबिल ब्लॉस्ट हो गया। आवाज इतनी तेज हुई कि आस-पास के लोग पहुंच गए। आपूर्ति ठप होने के कारण शहर के प्रभावित मोहल्ले के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जेई का फोन रिसीव नहीं होने के कारण दोपहर में लोग उपकेंद्र पर पहुंच गए। लेकिन कर्मचारियों को खराबी ठीक करते देख वापस चले गए। जेई संदीप कुमार ने बताया कि टाउन फीडर का केबिल ब्लॉस्ट होने से आपूर्ति प्रभावित थी। खराबी को ठीक कर 3 बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई। शहर को इस फीडर से आपूर्ति दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें