फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गृहस्थी संवारने के लिए लिया कर्ज...जिंदगी तबाह

Thu, 27 Mar 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
रूबी देवी का घर।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया/तरकुलवा। ग्रामीण इलाकों में आर्थिक स्वालंबन और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के नाम पर माइक्रो फाइनेंस कंपनियां थाना क्षेत्र के गांवों में तेजी से जड़ें जमा रही हैं।
इन कंपनियों की ऊंची ब्याज दरें और कर्ज वसूली के कठोर तरीके कमजोर तबके की महिलाओं के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। कंपनियों की सख्त वसूली नीति और एजेंट की धमकियों से परेशान कई महिलाएं घर-बार छोड़ चुकी हैं। खेत भी बंधक है। घर-गृहस्थी चौपट हो गई है। सिधावे धर्मागतपट्टी, पकड़ी छापर पटखौली, हरैया, कनकपुरा, सोंहुला रामनगर, सोहनारिया, चिउटहा, परासखाड़, महुआपाटन, सिसवा आदि गांवों की महिलाएं माइक्रो फाइनेंस कंपनियों की मकड़जाल में उलझ चुकी हैं। सिधावे धर्मागतपट्टी गांव की रूबी देवी, अंजनी देवी, कमलावती देवी, गुड्डी देवी, ललिता देवी, रेहाना खातून,आशा देवी सहित दर्जनों महिलाएं कर्ज के दलदल में उलझ कर तबाह हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि कंपनियां सस्ते ब्याज दर पर लोन देने का झांसा देकर जाल में फंसाती हैं। बाद में 28-30 प्रतिशत ब्याज दर वसूलने लगती हैं। इससे बाद में कई गुना ज्यादा रकम वसूलने का दबाव बनाने लगती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें