फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बुजुर्ग बेटे से बताया जान को खतरा

Tue, 31 Oct 2023 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। एक बुजुर्ग को अपने ही बेटे से जान का खतरा सता रहा है। आरोप है कि बेटा और बहू उन्हें घर में रहने नहीं देना चाहते हैं, भोजन नहीं देते हैं। अक्सर बेटे बहू मिलकर मारते-पीटते रहते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। आस-पड़ोस के लोग बचाने आते हैं तो उनसे भी झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। बेटे-बहू की प्रताड़ना से तंग बुजुर्ग ने सुरौली पैकौली थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सुरौली पैकौली थानाक्षेत्र के कोईलगड़हा निवासी लक्ष्मण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके चार पुत्र हैं। छोटा पुत्र रामसेवक ही उनका ख्याल रखता है। अन्य लड़के व बहुएं अक्सर प्रताड़ित करते रहते हैं। 28 अक्टूबर को बड़ा पुत्र गुड्डू यादव, उसकी पत्नी रिंकी देवी व पुत्र धर्मेंद्र की पत्नी प्रियंका देवी मिलकर घर से निकालने लगे। घर नहीं निकलने पर उन लोगों ने मारना-पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने पड़ोसी के घर भागकर जान बचाई। लक्ष्मण की तहरीर पर पुलिस ने गुड्डू पुत्र लक्ष्मण, रिंकी पत्नी गुड्डू व प्रियंका पत्नी धर्मेंद्र के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी नवीन चौधरी ने कहा कि मामले में केस दर्ज कर जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें