- हालत बिगड़ने पर छोड़कर भागा, आरोपी पुलिस हिरासत में
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। क्षेत्र एक गांव में किशोर ने चार साल की मासूम के साथ दरिंदगी की। बच्ची की हालत बिगड़ने पर वह उसे घटना स्थल पर छोड़ कर फरार हो गया। बच्ची का उपचार अस्पताल में चल रहा है। वहीं, पुलिस आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना सोमवार को दोपहर बाद चार बजे की है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को एक चार साल की लड़की घर से बाहर बकरी लेकर गई थी। इस दौरान मासूम बच्ची को पट्टीदारी का एक किशोर सुनसान जगह पर लेकर चला गया और उसके साथ दरिंदगी की। इस दौरान मासूम की हालत बिगड़ गई, जिसको देख किशोर फरार हो गया। बच्ची की तलाश कर रहे परिजन उसकी अवस्था देख अवाक रह गए। उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। पीड़िता की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़िता का उपचार चल रहा है, मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस कार्रवाई करने की प्रक्रिया में जुटी थी।