फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पशु तस्करी पर नकेल, पुलिस ने चिन्हित किए तीन गैंग, होगी कड़ी निगरानी

Sun, 26 Jan 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया/सलेमपुर। जिले पशु तस्करी होने व आए दिन गोवंश के साथ पशु तस्करों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस इन पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। पुलिस पशु तस्करी में संलिप्तता मिलने पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर रही है। वहीं समूह बनाकर गोवंश की तस्करी करने वालों को गैंग के रूप में चिंहिृत करते हुए उनपर नजर रखना शुरू कर दिया है। एसपी ने उक्त कार्रवाई जिले के बरियारपुर थानाध्यक्ष के बाद सलेमपुर व बघौचघाट थानाध्यक्ष की संस्तुति पर की है। बरियारपुर थानाध्यक्ष की संस्तुति पर डी-40 गैंग को चिहिृंत कर पांच सदस्यों पर नजर रखी जा रही है। वहीं सलेमपुर व बघौचघाट की संस्तुति पर डी-41 व डी-42 गैंग को चिहिृंत कर उनकी निगेहबानी पुलिस कर रही है। पुलिस ने यह भी दिशा निर्देश दिया है कि अगर गैंग में चिंहिृत सदस्याें की तरफ से कोई भी गतिविधि हुई तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। थाना सलेमपुर व थाना बघौचघाट की संस्तुति पर पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश व नियंत्रण लगाने के लिए पशु-तस्करों के विरुद्ध जिला स्तर पर गैंग संख्या डी-41/2025 तथा गैंग संख्या डी-42/2025 गैंग रजिस्टर्ड किया है। इस कार्यवाही के अंतर्गत गिरोह बनाकर पशु तस्करी में संलिप्त गैंग के लीडर सलेमपुर के डोल छपरा निवासी दुर्गेश साहनी पुत्र स्व. महेश साहनी, लार के संजाव निवासी सन्नी देओल पुत्र अंबिका, लार के ही खरदहा निलकंठ के अभिषेक राजभर पुत्र योगेन्द्र राजभर के विरुद्ध जनपद स्तर पर गैंग संख्या डी-41/2025 गैंग रजिस्टर्ड करते हुए इनकी गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही। साथ ही क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में बघौचघाट थानाध्यक्ष की संस्तुति पर गिरोह बनाकर पशु तस्करी में संलिप्त गैंग के लीडर तरकुलवा के नारायनपुर के दुर्गेश सोनू यादव पुत्र पंचमी यादव, गैंग के सदस्य कुशीनगर के कसया के सपहां नौका टोला निवासी अर्जुन उर्फ राजू यादव पुत्र रामाकांत, बघौचघाट के शेख सेमरी निवासी एकलाख पुत्र साजिद निवासी शेख सेमरी के विरुद्ध जनपद स्तर पर गैंग संख्या डी-42/2025 गैंग रजिस्टर्ड करते हुए इनकी गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जाएगी। साथ ही क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

सलेमपुर में दुर्गेश तो बघौचघाट में सोनू है पशु तस्करों का सरगना
पशु तस्करी के लिए चिहिृत डी-41 गैंग का सरगना सलेमपुर के डोल छपरा निवासी दुर्गेश साहनी के विरुद्ध सलेमपुर में चार तो भाटपाररानी में एक मामला दर्ज है। उसके विरुद्ध पूर्व में गैंगेस्टर की भी कार्रवाई हो चुकी है। इसी गिरोह के सन्नी देवल के विरुद्ध गैंगेस्टर की कार्रवाई के साथ दो मामला व अभिषेक कुमार राजभर पर भी गैंगेस्टर के साथ दो मामला दर्ज है। डी-42 गैंगे में चिंहिृत तरकुलवा के नारायनपुर निवासी गैंग के लीडर दुर्गेश सोनू यादव के विरुद्ध नौ मामले दर्ज है। उस पर गैंगेस्टर की भी कार्रवाई हो चुकी है। अर्जुन उर्फ राजू यादव के विरुद्ध भी बघौचघाट व कुशीनगर के थानों में पांच मामला दर्ज है। इसी तरह एकलाख के विरुद्ध भी बघौचघाट व रुद्रपुर थाने में चार मामले दर्ज है। गिरोह में शामिल सभी सदस्यों के विरुद्ध गैंगेस्टर की कार्रवाई हो चुकी है।
आरोपी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

तरकुलवा। स्थानीय पुलिस ने पशु तस्करी के मामले में फरार चल रहे चौरा खास थाना क्षेत्र के अंतरवाल गांव के एक आरोपी के घर कुर्की की नोटिस चस्पा कर दिया। इस मामले के चार आरोपी पहले ही कोर्ट में सरेंडर कर चुके हैं। पुलिस की कार्रवाई के बाद गांव में हड़कंप मच गया। थाना क्षेत्र के ग्राम सिसवा-मुडिकटवा गांव के समीप खनुआ नदी के किनारे 25 जुलाई 2024 को पशु तस्कर का गिरोह एक पिकअप पर कुछ बछड़े व गायों को लोड कर बिहार के रास्ते बंगाल ले जाने की फिराक में थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप समेत पशुओं को बरामद किया था। पुलिस को आता देख तस्कर फरार हो गए थे। स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने सोनू, दुर्गेश, गोविंद, दीपू यादव, अजय यादव सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था। इस मामले के चार नामजद आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। लेकिन थाना क्षेत्र चौरा खास के ग्राम अंतरवाल निवासी दीपू यादव पुत्र लाल बचन यादव उसी समय से फरार चल रहा है। एसआई अली अब्बास जैदी आरोपी के घर पहुंच कर मुनादी कराने के बाद उसके घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें