फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फोटो वायरल करने की धमकी पर पुलिस ने युवक पर दर्ज किया केस

Tue, 30 Jan 2024 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फाॅलोअप...
विज्ञापन

खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव में धमकी मिलने पर महिला की खुदकुशी कोशिश का मामला
केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने युवक का शांतिभंग में किया चालान


संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला का अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी मिलने के मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
बताया जा रहा है कि खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव में एक शादीशुदा महिला को गांव का ही एक शादीशुदा युवक अपने झांसे में लेकर उससे पांच-छह महीने से बात करता था और उसके मोबाइल फोन पर अश्लील बातें करता है। जब महिला अश्लील बातें करने का विरोध करती थी तो युवक उसे धमकी देकर शांत करा देता था।
विज्ञापन

इधर, कुछ दिनों से युवक महिला को उसका अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा था। महिला उसकी हरकतों से तंग आकर शनिवार रात को तकरीबन आठ बजे घर पर ही अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। हालांकि, मौके पर मौजूद परिवारवालों ने उसकी जान बचा ली। फिर भी युवक हरकतों से बाज नहीं आया और रविवार को सुबह महिला से मिलने उसके घर जा पहुंचा। महिला ने शोर मचाया तो गालियां देते हुए भाग निकला।
विज्ञापन

पुलिस ने महिला की तहरीर पर गांव के आरोपी युवक के खिलाफ सोमवार को संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसका शांतिभंग में चालान कर दिया। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर युवक का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें