फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत

Tue, 30 Jan 2024 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लार रोड। सलेमपुर-भागलपुर मार्ग पर रविवार के दिन मईल थाना क्षेत्र के कुंडौली गांव के समीप बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हाे गई। कुंडौली गांव निवासी सोनेलाल सड़क के किनारे टहल रहे थे। इसी दौरान तेज रफ़्तार एक बाइक ने टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग उन्हें इलाज के लिए सीएचसी लार ले गए। जहां उनका प्राथमिक उपचार हुआ। जहां बुजुर्ग की स्थिति गंभीर देखकर देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज देवरिया में इलाज के दौरान सोमवार के सुबह उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिवार में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें