रुद्रपुर में बैंडबाजे के साथ निकली तिरंगा यात्रा
रुद्रपुर। लगना देवी ताराकांत महाविद्यालय रनिहवा और डीएन इंटर कॉलेज के छात्रों ने बुधवार को नगर में तिरंगा यात्रा निकाली। छात्रों ने वंदे मातरम और भारत माता की जय का नारा बुलंद किया। कॉलेज के छात्र एक किलोमीटर लंबा तिरंगा लेकर निकले।
महाविद्यालय के छात्रों की तिरंगा यात्रा को तहसील के सामने एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय ने झंडा दिखा कर रवाना किया। भारत की माता की सजी झांकी के साथ पूर्व विधायक सुरेश तिवारी ने तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। एक किलोमीटर लंबा तिरंगा लेकर निकले छात्रों ने पूरे उत्साह से शहीद अमर रहे का नारा लगाया। डीएन इंटर कॉलेज के छात्रों को चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। स्कूली छात्रों ने पूरे नगर में भ्रमण किया। पूर्व विधायक ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के बाद भी लोग पूरे उत्साह से आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। देश के नायकों को नमन कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी जा रही है। इस दौरान विक्रमादित्य साहनी, कामेश्वर पांडेय, अवनीश शर्मा, मिथिलेश, गणेश शंकर शर्मा, रविंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली
रामपुर कारखाना। हियुवा के नगर संयोजक सतीश वर्मा के नेतृत्व नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण का युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। मोहम्मद इफ्तिखार अली कुरेशी, राजू यादव शामिल रहे। पूर्व सभासद दिलीप गुप्ता ने सेंट्रल बैंक सरस्वती विद्यालय पर झंडा फहराया। जमील अहमद एडवोकेट मौजूद रहे। थाना परिसर में थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने झंडा फहराया।
अशोक इंटर कॉलेज पर प्रधानाचार्य देवेंद्र नाथ तिवारी, जनता इंटर कॉलेज पर पूर्व प्रबंधक डॉ. सीपी गुप्ता, सुभाष चौक पर प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। लोहिया चौक डुमरी पर ग्राम प्रधान जेनब खातून ने झंडा फहराया। पंचायत भवन मथुरा छापर पर प्रधान के प्रतिनिधि अजय सिंह ने तिरंगा फहराया। करमहा प्राथमिक विद्यालय पर प्रधानाध्यापक मोहम्मद यासिर, सिरसिया नंबर एक पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान राकेश कुमार पासवान, गौरा ग्राम पंचायत में प्रधान संघ के अध्यक्ष रोहित राय ने झंडा फहराया। मुंडेरा लाला में ग्राम प्रधान योगेंद्र यादव ने झंडा फहराया। प्राथमिक विद्यालय पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कमधेनवा ग्राम पंचायत में प्रधान दुलारी देवी, दुलारी देवी पब्लिक स्कूल पर इंजीनियर जय प्रकाश पाल, पोखरभिंडा लाला जूनियर हाईस्कूल पर प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार राय, ग्राम पंचायत बनकट बहादुर में प्रधान मनोहर यादव, पोखरभिंडा प्राथमिक विद्यालय पर मोहम्मद ताहिर सिद्दीकी, एमएसएआरएन स्कूल पर अतहर हुसैन ने झंडा फहराया। सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर चेयरमैन देवंती देवी, जनता इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार, पूर्व चेयरमैन गणेश यादव ने माल्यार्पण किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा रैली
रामपुर कारखाना। नगर पंचायत के सुभाष चौक से भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली। विधायक सुरेंद्र चौरसिया भी शामिल रहे।
तिरंगा यात्रा नगर के गुदरी बाजार, मनु लाल चौराहा, ठाकुर मंदिर होते हुए बहरामपुर मोड़ पर समाप्त हुई। इसमें मंडल अध्यक्ष दीपक जायसवाल, अजय सिंह, पूर्व सभासद दिलीप गुप्ता, सतीश राव, धर्मराज विश्वकर्मा, राजेंद्र मद्धेशिया आदि शामिल रहे।
तिरंगा रैली निकाली
सलेमपुर। संजय श्रीवास्तव के नेतृव में बुधवार को नगर में 101 मीटर लंम्बा तिरंगा की यात्रा निकाली गई। अस्पताल से प्रारम्भ यात्रा स्टेशन रोड होते हुए गांधी चौक पहुंची। जहां गांधी की प्रतिमा के मार्ल्यापण के बाद बापू इंटर कॉलेज पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान, मुख्य अतिथि डॉ. संजयन त्रिपाठी, अशोक पांडेय, अभय तिवारी, बबलू , विनय सिंह, रविन्द्र श्रीवास्तव, शशि प्रकाश उपाध्याय, अजय दुबे, अभिषेक जायसवाल हितेंद्र कुमार तिवारी, प्रमोद मिश्र मौजूद रहे।
छात्रों ने निकाली 121 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा
भलुअनी। ज्ञान प्रकाश इंटर कालेज में छात्रों ने बुधवार को 121 मीटर तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें छात्र देशभक्ति गीत गाते और नारे लगाते चल रहे थे, जिससे समूचा क्षेत्र देश भक्तिमय हो गया था।
छात्रों ने 121 मीटर लंबा तिरंगा यात्रा निकाली। जो गांधी चौक से शिवधरिया, पटखौली होते हुए विद्यालय परिसर में पहुंची। वक्ताओं ने कहा कि पूरा देश आजादी के 75वें वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रुप में मना रहा है। इस बार का स्वतंत्रता दिवस ऐतिहासिक रहा है। मौके पर प्रधानाचार्य पुरुषोत्तम कुमार, अष्टभुजा श्रीवास्तव, पिंटू सिंह, विनोद मद्धेशिया, योगेश गुप्ता, रवींद्र सिंह, पूनम मिश्रा, प्रणव कुमार दूबे आदि मौजूद रहे।